वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल कराने वाले गिरोह के सरगना प्रयागराज के शिवजीत पटेल को सिगरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज के रामगढ़ कोठारी (बहरिया) का निवासी है। अपने आवास से ही वह अपनी टीम के साथ नकल कराता था। बीते 12 जुलाई को एसटीएफ वाराणसी ने उसके भाई कप्तान सिंह पटेल, दो अभ्यर्थियों समेत 13 को गिरफ्तार किया था। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को मलदहिया चौराहा से गिरफ्तार किया गया। वह अपने मुकदमे से जुड़े काम के लिए वाराणसी आया था। सर्विलांस के जरिये लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते 12 जुलाई को लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग टेक्न...