Varanasi News: प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र और पुरस्कार
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका में चल रहे ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन खेलकूद मैदान पर सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक सागर ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने नियमित खेलकूद मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना तथा सकारात्मक जीवनशैली के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खेल और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। संस्थान, बरेका की ओर से शिविर आयोजित हुआ था। समारोह में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कनौजिया और राकेश जोशी, उप सचिव अरविंद तिवारी उपस्थित रहे। स्वागत आनंद राय, संचालन आलोक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार ने किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.