वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। कई दिनों से रूक-रूक कर तो इधर बीच लगातार तेज बारिश एवं गंगा-वरुणा के तटवर्ती खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचने से सब्जी फसलों को व्यापक नुकसान होने की आशंका है। फूलगोभी और चौलाई के पौधों में गलन जबकि नेनुआ, खीरा, कोहड़ा और परवल की फलियों में कीचड़ की वजह से सड़न शुरू हो गई है। सम्भावित नुकसान की सोचकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। आराजी लाइन ब्लॉक के बेलवा, शाहंशाहपुर, सिंहोरवा दक्षिणी, जक्खिनी, बहादुरपुर, रमईपुर, जमुनीपुर, मरूई, इटही, हेड के पूरा, चिरईगांव के रमचंदीपुर, गोबरहां, मुस्तफाबाद, मोकलपुर के अलावा लोहता क्षेत्रगांवों के किसानों ने बड़े रकबे में मिर्च, टमाटर, बैगन, नेनुआ, परवल, केला और कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती की है। इन सबके खेतों में पानी लग गया है。

किसानों की चिंताएं जक्खिनी संवा...