वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अकथा के जेडी नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने शनिवार को एक शिक्षिका के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि उनके पांच साल के बेटे ने स्कूल में पैंट में पेशाब कर दिया। इससे गुस्साई शिक्षिका ने चाकू गरम कर बच्चे का प्राइवेट पार्ट दाग दिया। तहरीर में बताया है कि पांच साल का पुत्र नर्सरी का छात्र हैं। वह अकथा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल में बाथरूम जाने के लिए अपनी टीचर से कहा। उन्होंने मना किया तो बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया। इससे टीचर नाराज हो गई। बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस जलाकर चाकू लाल करके बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। मारपीट कर धमकी दी कि दोबारा पैंट में पेशाब किया तो इससे भी बुरा हाल करेगी। घर आन...