वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक पेड़ पर करीब नौ फुट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के दरोगा सुनील यादव और सर्प मित्र पिंटू ने अजगर को रेस्क्यू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...