वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। पेशी के दौरान न्यायालय से फरार अभियुक्त मोनू खा को फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फूलपुर क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास 20 जुलाई को एक दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल बड़ागांव के मोनू खान को 22 जुलाई को चोरी की बाइक और एक बैटरी के साथ गिरफ्तार किया था। बनारस न्यायालय में पेशी के दौरान शौच जाने का बहाना बनाकर मोनू पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...