वाराणसी, अगस्त 20 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा चौराहे से औरंगाबाद तिराहे तक पेयजल कनेक्शन के लिए फिर सड़क खोदी जाएगी। जल निगम (शहरी) ने 1100 मीटर पेयजल पाइप लाइन बिछाई थी, जिसके बाद सड़क बना दी गई। लेकिन अब जल निगम को पेयजल कनेक्शन के लिए सड़क खोदनी है। अगले सप्ताह काम शुरू करने की योजना है। यदि कनेक्शन का कार्य पहले कर दिया गया होता तो यह नौबत न आती। जल निगम ने पेयजल कनेक्शन के लिए बारिश का समय चुना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जिससे इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो सकता है और बारिश हुई तो कार्य भी प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: धन आवंटन न होने से गैपुरा पेयजल समूह योजना का कार्य दो वर्ष से ठप इसके अलावा शहर में दो वक्त की जलापूर्ति रोकनी पड़ेगी। पहले पेयजल पाइप लाइन बिछाने में जल निगम ने ज्यादा समय...