Varanasi News: पेयजल पाइप के ऊपर पोल लगाने से लीकेज
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ईश्वरगंगी में बिजली विभाग की लापरवाही से कई परिवारों को पर्याप्त पेय जलापूर्ति नहीं हो रही है। भरतमिलाप कॉलोनी, नाटीइमली क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के पास पेयजल पाइप के ऊपर बिजली का पोल गाड़ दिया गया है। जिससे पाइप में लीकेज हो गया है। प्रेशर कम होने से दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहने वालों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। पेयजल लीकेज की मरम्मत तभी हो सकती है जब बिजली विभाग अपना पोल हटाए। जलकल विभाग ने नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पोल को कम से कम दो फीट दूर शिफ्ट कराने को कहा है। बिजली विभाग ने भी अपनी टीम से इस प्वाइंट का निरीक्षण कराया है और दो से तीन दिन में पोल शिफ्ट करने की बात कही है। एचटी लाइन होने से क्षेत्र में शटडाउन लेना पड़ेगा, जिससे कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.