Varanasi News: पेट्रोल पंप मालिक से 35 लाख की साइबर ठगी
वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल पंप मालिक से साइबर ठगों ने 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उनके अकाउंटेंट के मोबाइल पर मालिक बनकर मैसेज भेजा और रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी रूप में मैनेजर को डराया-धमकाया और क्राइम ब्रांच के कार्यालय में आकर संपर्क करने को कहा। सिगरा स्थित विनय कुंज अपार्टमेंट निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी नीलम सिन्हा से सोमवार को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अकाउंटेंट सच्चिदानंद मिश्रा के मोबाइल पर गत सात अक्तूबर को बैंक बैलेंस बताने का मैसेज आया। अकाउंटेंट के मोबाइल में उक्त नंबर मालिक के नाम से सेव था, इसलिए उसे लगा कि मैसेज मालिक ने ही भेजा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बुजुर्ग डाक्टर को डिजिटल अरेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.