वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर ने नाबालिग को फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को परिजनों को इसकी जानकारी हुई। शिकायत पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को वीरापट्टी रेलवे क्रांसिग के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। नाना ने अपनी दुकान में पेंटिंग कराने के लिए गांव के ही कमलेश कुमार उर्फ कल्लू को काम पर लगाया था। दुकान का काम पूरा होने के बाद घर और मंदिर में भी पेंटिंग कराने की बात हुई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार इसके बाद आरोपी घर में भी पेंटिंग करने लगा। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब...