वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापूरी कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार की देर रात मनबढ़ों ने जमकर उपद्रव मचाया। कुर्सियां फेंकने तोड़ने से अफरातफरी मच गई। आयोजकों के बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रहे चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मारपीट तोड़फोड़ हंगामा के कारण पंडाल में चल रही पूजा कुछ देर के लिए रुक गई। इस मामले में कर्माजीतपुर सुंदरपुर के रहने वाले रोशन दीक्षित ने आरोपी रिषभ सिंह और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप हैं कि रिषभ सिंह अपने पांच साथियों के साथ महामनापुरी कॉलोनी पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मारपीट हंगामा करने लगा। रोशन पर जानलेवा हमला करके उसके कान से सोने की बाली लूट ली। वहीं, खोजवां सरायनंद में दुर्गा पूज...