वाराणसी, नवम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। पूजा यादव ने शनिवार को सुखनंदन स्मृति जूनियर आमंत्रण बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार बैक हैंड स्मैश और नेट गेम का प्रदर्शन करते हुए अनुष्का वर्मा को 2-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। लोढ़ान स्थित बाबू आरएन सिंह इंडोर हाल में खेले गए इस मैच में पूजा यादव ने मैच शुरू होते ही बैक हैंड स्मैश से प्वाइंट बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। सात मिनट के अंदर पहला सेट 11-7 से जीत कर अनुष्का वर्मा को बैक फुट पर ला दिया। दूसरे सेट में अनुष्का वर्मा ने स्पिन शॉट से अपने खेल की शुरूआत की। वहीं पूजा यादव ने नेट गेम की रणनीति अपनाई। एक एक प्वाइंट के लिए दोनों खिलाड़ियों में संघर्ष हुआ। जब एक बार स्कोर 5-5 हो गया। तब खेल में और गर्मी देखने को मिली। उसके बाद एक बार फिर स्कोर 9-9 हो गया। इस स्कोर पर दोनों खि...