वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। गिलट बाजार में संत अतुलानंद स्कूल के पास शिव मंदिर में एक महिला का करीब छह लाख रुपये का मंगलसूत्र चोरी हो गया। शिवपुर पुलिस ने घटना के चार दिन बाद केस दर्ज किया है। मऊ के चिरैयाकोट निवासी अमितेश सिंह की पत्नी अर्चना सिंह 14 सितंबर की शाम करीब सात बजे मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही थीं। पूजा के दौरान चोर ने उनका 40 ग्राम सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया। उसकी अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।बंद अहाते में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरीमिर्जामुराद। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ऑटो सवार महिला के बैग से सोने की बाली और मंगलसूत्र चोरी खालिसपुर स्थित एक निजी अहाते में खड़े ट्रैक्टर से चोर करीब आठ हजार रुपये की बैटरी खोल ल...