वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। स्कंदपुराण में वर्णित पुष्पदंतेश्वर महादेव का वार्षिक शृंगार 17 अगस्त, नागपंचमी को होगा। इस अवसर पर रुद्रार्चन के बाद भगवान को खीर का भोग लगेगा। महादेव का राजसी शृंगार किया जाएगा। शृंगार के बाद 908 भक्तों को रुद्राक्ष के दाने वितरित किए जाएंगे। सायंकाल भजन सभा एवं भंडारा भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...