वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने भटके 76 वर्षीय पूर्व सैनिक को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया। गाजीपुर के करंडा के कटरिया निवासी रामकरण गोंड सेना से सेवानिवृत्त हैं। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने गांव से भटककर वाराणसी क्षेत्र में घूम रहे थे। लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सचान गुरुवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बुजुर्ग परेशान हालत में दिखाई दिए। चौकी प्रभारी ने उनसे पूछताछ की। बैग की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर सी-प्लान ऐप के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। कुछ घंटे बाद पहुंचे उनके दामाद अनिल कुमार चंदौली से पहुंचे। पुलिस ने अनिल कुमार को बुजुर्ग को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...