वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री के सीरगोवर्धन आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था देखी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, प्रत्येक प्रवेश द्वार पर बिना जांच किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्गों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। होटल, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों की गहन जांच और आगंतुकों की पहचान का सत्यापन करें। उन्होंने संवेदनशील ...