वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: कछवांरोड। मिर्जामुराद पुलिस ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश पर भेड़हा गांव (मिर्जामुराद) निवासी शमसुद्दीन के प्रार्थना पत्र पर सोमवार की देर रात विवाहिता के पति मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी निवासी रिजवान, ससुर मुस्ताक अहमद, ननद सुबीना और साहिबा, देवर शहाबुद्दीन, जेठ हैदर अली व जेठानी अफसाना के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित शमसुद्दीन ने पुलिस आयुक्त के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि में अपनी पुत्री सुल्ताना बानो की शादी 8 मई 2016 को मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी निवासी मुस्ताक अहमद के पुत्र रिजवान के साथ दान-दहेज देकर बड़े ही धूमधाम से किया गया था।शादी के बाद से ही ...