वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों के लिए आवास आवंटन चंद दिनों में ही रद्द किया जाना चर्चा का विषय बन गया है। एक अफसर की ओर से आवंटन और दूसरे अफसर की ओर से चंद दिनों में ही निरस्तीकरण को लेकर अंदरखाने चर्चा के बीच संबंधित पुलिसकर्मियों में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि अफसरों के तबादले के बीच निरस्तीकरण से महकमे में नकारात्मक चर्चाएं हैं। पुलिस लाइन के नवनिर्मित आवास आवंटित किए जा रहे हैं। हाल ही में 26 आवास आवंटित हुए थे। इसमें दो उप निरीक्षक, एक बाबू समेत कुल 26 पुलिसकर्मियों को आवास देना था। सम्बंधित पुलिसकर्मियों के अनुसार उनको कुछ दिन पहले ही आवास आवंटित किए गए थे। फिर प्रभार बदलने के साथ ही एक झटके में सारे आवंटन रद्द कर दिए गए। बाहर किराए पर रहने वाले इन पुलिसकर्मियों के लिए ...