Varanasi News: पुणे के अद्वैत गाडगिल का सितार वादन
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। शिल्पायन-द म्यूजिक हब, गोकुल संगीतायन एवं सनबीम शिक्षण समूह के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भगवानपुर में 'राग संगीत संध्या' का आयोजन हुआ। पुणे के कलाकार पं. अद्वैत गाडगिल का सितार वादन मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने राग श्याम कल्याण की सुमधुर प्रस्तुति दी। धुन से समापन किया। इससे पूर्व शिल्पायन संस्था के विद्यार्थीगणों की तीन टोलियों ने सरस्वती वंदना के बाद राग बागेश्वरी और राग देस की बंदिशें गाईं। अंतिम प्रस्तुति शिल्पायन की डालिया मुखर्जी तथा जयन्तिका डे का युगल गायन रही। दोनों ने राग रामदासी मल्हार के सुर लगाए। इस मौके पर मौसमी भट्टाचार्या, प्रो. राजेश शाह, डॉ. शबनम खातून, डॉ. प्रभास झा, डॉ. प्रदीप जायसवाल, सरिता लखोटिया, पं. राहुल भट्ट, पं.पांडुरंग पुराणिक, सौम्यकांत मुखर्जी, डॉ. शिप्रा चक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.