वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जैव विविधता यानी बायोडायवर्सिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम और पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन (पीएफसी) के बीच एक अहम समझौता हुआ। इसके तहत पीएफसी के सीएसआर फंड से नगर निगम को 58 करोड़ रुपयों की मदद मिलेगी। इस राशि से सारनाथ एरिया में बॉयोडायवर्सिटी लेक (झील) विकसित की जाएगी। इसके लिए 75 एकड़ एरिया चिह्नित करने का लक्ष्य है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के 45 कुंड-तालाब और 100 कुओं का कायाकल्प भी होगा। यह पूरी कवायद भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के साथ ईको-फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए होगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी और पीएफसी की सीएमडी परमिंदर चोपड़ा की उपस्थिति में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में समझौता हुआ। नगर आयुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी हिमांशु नागपाल और पीएफसी के कार्यकारी निदेशक...