Varanasi News: पीएसी जवान के दुर्व्यवहार पर ठप की ओपीडी
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। स्थानीय लालबहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को पीएसी के एक जवान के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर करीब ढाई घंटे तक ओपीडी ठप कर दी। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई रोगी लौट गए। बाद में सीएमएस के हस्तक्षेप पर माहौल शांत हुआ और ओपीडी शुरू हो सकी। बिलारीडीह गौरी गांव (मुगलसराय) के हरिराम अपनी पत्नी को दिखाने के लिए डॉ. एमके यादव के चैंबर (नम्बर 8) के बाहर सुबह 10 बजे लाइन में लगे थे। उनके ठीक पीछे पीएसी का जवान था जो डॉक्टर को पहले दिखाने की जुगत में था। इसका हरिराम ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई।
घटना का विवरण बीच-बचाव लिए सुरक्षा गार्ड पहुंचे तो जवान उनसे भी उलझ गया और मारपीट करने लगा। शोरगुल पर डॉ. एमके यादव चैंबर से निकले और जवान को रोकने लगे। इस बीच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.