वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 30वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने द्वितीय और 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, साइक्लिंग प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने प्रथम और 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चतुर्थ वाहिनी के आरक्षी अनूप कुमार बेस्ट एथलेटिक्स प्लेयर चुना गया। चार दिवसीय में पूर्वी जोन की 10 वाहिनियों के कुल 241 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मेड...