वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू की विद्वत परिषद द्वारा अप्रैल की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में इस साल दूसरी बार पीएचडी प्रवेश शुरू हो चुके हैं। खास यह भी होगा कि ज्यादा आवेदन पर विभाग छात्रों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग कर सकेंगे। इससे पीएचडी की हर सीट पर इंटरव्यू के लिए कॉल किए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर विवाद नहीं रहेगा। बीएचयू के 16 संकायों में दूसरे चरण के पीएचडी प्रवेश में लगभग 1500 सीटें जारी की गई हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 22 और 23 अक्तूबर को आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा। 29 से 31 अक्तूबर के बीच अभ्यर्थियों को कॉल लेटर इश्यू कर दिए जाएंगे। 12 से 19 नवंबर तक एक सप्ताह में अभ्यर्थियाों का सत्यापन और 15 दिसंबर तक परिणाम की घोषणा सहित अन...