वाराणसी, अगस्त 20 -- Varanasi News: पिंडरा। मिराशाह की मजार पर 20 अगस्त को मेला लगेगा। मेला कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। मनौती पूरी होने के बाद लोग बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हैं। करीब तीन किमी क्षेत्रफल में लगने वाले मेले में तमाम दुकानें लगती हैं। इनमें घर-गृहस्थी से लेकर खाने-पीने के सामानों की बिक्री होती है। मिराशाह, जमापुर, फूलपुर और पिंडरा के करीब 50 हजार से अधिक लोग इसमें आते हैं। पिंडरा के एसीपी प्रशांत सिंह और फूलपुर के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। फूलपुर-पिंडरा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सभी वाहन फोरलेन से भेजे जाएंगे। मेला कमेटी के सदस्य और मिराशाह मजार के खादिम आसिफ खां ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह ने मेला क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट की व्यवस्थ...