वाराणसी, नवम्बर 28 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता सदन एवं पुस्तकालय भवन के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार को किया। इसके पूर्व अतिथियों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान विधायक ने तहसील में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने की घोषणा भी की। समारोह में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने रखे विचार अध्यक्षीय संबोधन में बार कॉउंसिंल ऑफ इंडिया के पूर्व को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पिंडरा तहसील ने विकास के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वे दूसरों के लिए प्रेरणादायक हैं। स्वागत बार अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने किय...