वाराणसी, अक्टूबर 22 -- एयर शो के पास पर राजनीतिक विवाद Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एयर शो से पहले बंट रहे पास पर जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों ने राजनीतिक संग्राम छेड़ दिया है। कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों ने इसपर विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बाकायदा चार विधायकों की फोटो लगे पास की तस्वीरें पोस्ट पर सवाल उठाए हैं। अजय राय ने अपनी पोस्ट में वीर जवानों को सलाम करते हुए लिखा है कि वाराणसी का एयर शो भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया है कि एमएलसी चुनाव के दौरान एयर शो के पास पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों? यह चुनावी मर्यादा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वायुसेना देश की है, किस...