Varanasi News: पावरग्रिड के अधिकारियों को सिखाए नैतिक मूल्य
वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के प्रबंध शास्त्र संस्थान की तरफ से पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यकारी विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय 'नैतिकता एवं मूल्यों के माध्यम से सत्यनिष्ठा का निर्माण' था। इसमें पावरग्रिड के कुल 27 अधिकारियों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष वाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। संकाय प्रमुख प्रो. एसके दुबे ने नैतिकता और मूल्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राधाकृष्ण लोधवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. रामशंकर उरांव और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शशि श्रीवास्तव ने किया। पहले दिन आयोजित सत्रों का संचालन प्रो. आशीष वाजपेयी, प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.