Varanasi News: पारिश्रमिक न मिलने से शिक्षक संघ खफा
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रतियोगी परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का पारिश्रमिक न मिलने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक नेताओं ने जल्द पारिश्रमिक भुगतान की मांग की है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और जिलामंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि पहली नवंबर-2025 को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ग्रुप-ए कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड की प्रतियोगी परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अब तक पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। जबकि परीक्षा हुए लगभग आठ महीने बीत चुके हैं। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि समय से भुगतान न होने से उनमें भारी असंतोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.