वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। बसही में शनिवार रात पान विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक पर जानलेवा हमला कर दिया। शिवपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसही निवासी चंदन पटेल छोटू की दुकान पर पान लेने गया था। वहां पान के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटू (पान वाला), अशोक और दीपक पाल गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। चंदन पटेल का आरोप है कि छोटू के हाथ में लोहे की रॉड थी। तीनों ने मिलकर उसे लोहे की रॉड और पत्थर से मारा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ढाबे पर पैसों के विवाद में मारपीट, तीन युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...