वाराणसी, जुलाई 4 -- Varanasi News: रामनगर, संवाद। भूमिगत केबल बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जाने से कई जगह पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलापूर्ति बाधित होने से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। इसके कारण लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिजली विभाग और कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा वे भुगत रहे हैं। समस्या निराकरण के लिए पार्षदों और अफसरों से गुहार लगाने का फायदा नहीं हुआ।

स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 13 के रामपुर, मच्छरहट्टा, रत्तापुर,संगत मैदान, वार्ड नंबर 12 के गोलाघाट, साहित्य नाका, पंजाबी टोला और वार्ड नंबर 65 के प्राचीन रामनगर, कोदोपुर, वारीगढही और मुंशीखाना समेत कई मोहल्लों में भूमिगत केबल बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। बिजली विभाग और कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कई जगह पे...