वाराणसी, अक्टूबर 20 -- Varanasi News: शिवपुर/चोलापुर, संवाद। हिटी मिर्जामुराद हादसे में आनंद यादव, आलोक मिश्रा, प्रदीप सिंह, किशन यादव और दिव्यांशु यादव की मौत ने उनके परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे घरों के दरवाजों पर अब सांत्वना देने वालों की भीड़ है और हर तरफ चीख-पुकार है। कहीं पत्नी की दुनिया उजड़ गई, तो कहीं माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। देर शाम चार युवकों की जब अर्थियां उठीं तो पूरा इलाका रो पड़ा। हर आंख से आंसू छलक पड़े। चोलापुर थानाक्षेत्र एकला गांव निवासी प्रदीप सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया था। उनकी मां और पत्नी बेसुध हो गईं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बेकाबू ट्रक ने पांच युवकों की ली जान, दो घायल रूपापुर फ्लाईओवर पर हादसे में घायल राजकुमार की किस्मत अच्छी रही। प्रत्यक्षदर्श...