Varanasi News: पांचों पंडवा मंदिर के शिखर की मरम्मत की मांग
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। पांचों पंडवा मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद नगर निगम ने मलबा नहीं हटवाया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों में आक्रोश है। सावन में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। मलबा न हटने से उन्हें असुविधा होगी। स्थानीय निवासी कमलेश केशरी और चंदन यादव ने कहा कि क्षतिग्रस्त शिखर की मरम्मत कराकर मलबा हटवाए। महंत रमेश तिवारी ने सावन के पहले सोमवार से पहले मलबा हटवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.