Varanasi News: पहले दुष्कर्म किया, अब फोटो वायरल कर रहा
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र की युवती ने प्रयागराज के छोटा बघाड़ा (कर्नलगंज) निवासी सर्वेश शुक्ला के खिलाफ भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने उसके खिलाफ पहले ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है, आरोपी अब अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। युवती ने शिकायत में बताया है कि सर्वेश ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी नहीं की और धमकी देने लगा। उसके खिलाफ भेलूपुर थाने में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी फिर से परेशान करने लगा है। युवती का मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया अकाउंट का लॉगइन एवं पासवर्ड जान गया है। इसके जरिये उसके परिचितों, रिश्तेदारों एवं नातेदारों को उसकी तस्वीरें आपत्तिजनक बनाकर भेज रहा है। वह बार-बार अपना नंबर बदलकर परेशान कर रहा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.