वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पर्व-त्योहार मनाने की इच्छा से ट्रेनों में धक्के खाकर किसी तरह घर आए पुरबियों को अब रोजी-रोजगार की चिंता सताने लगी है। छुट्टियां भी एक-एक दिन कर समाप्त होने को हैं। लेकिन महानगरों में अपने कार्यस्थल पर रवानगी भी टेढ़ी खीर साबित हो रही है। कारण ट्रेनों में जगह नहीं है। दो-चार नहीं बल्कि दिसंबर के पहले हफ्ते तक की वेटिंग है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों में तो रिग्रेट (नो रूम) की स्थिति है। जनरल बोगियों में मारामारी है। अपनों के साथ दीपावली और छठ महापर्व मनाने आए लोगों की मंगलवार से कार्यस्थल पर रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है। वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों से चलने या गुजरने वाली कई गाड़ियों में जगह नहीं मिलने से बड़ी संख्या में कामगारों और नौकरीपेशा...