वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी सिटी-राजातालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेनों की समयसारिणी शुक्रवार को जारी कर दी है। पहली नवंबर से दोनों ट्रेनें नियमित चलेंगी। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-65135 वाराणसी सिटी से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर कैंट से 5.32 बजे, बनारस से 5.45 बजे छूटकर राजातालाब 6.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में पहली नवंबर से गाड़ी संख्या-65136 राजातालाब से सुबह 6.55 बजे प्रस्थान कर बनारस से 7.27 बजे तथा कैंट से 7.43 बजे छूटकर सुबह 8 बजे सिटी आएगी। इसके बाद गाड़ी संख्या-65137 सिटी से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान कर कैंट से 8.05 बजे, बनारस से 8.17 बजे छूटकर राजातालाब 8.45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-65138 राजातालाब से सुबह 10.50 बजे प्रस्थान कर बनारस से 11.17 बजे तथा व...