वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: चिरईगांव। पशु चिकित्सा फार्मेसी संघ के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को पशु चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुआ। डिप्टी सीवीओ डॉ. डीएन श्रीवास्तव की मौजूदगी में संतोष सिंह-अध्यक्ष, अमित पांडेय-उपाध्यक्ष, उमेश कुमार पांडेय-महामंत्री और आलोक तिवारी-कोषाध्यक्ष चुने गए। सारे पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। विजय सिंह को संरक्षक बनाया गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. ओपी पांडेय, डॉ. आरए चौधरी, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. सुधांशु सिंह, वंशीधर, प्रदीप, प्रवीण राजेश और संतोष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...