वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा पुलिस ने बुधवार को गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लाख रुपये का 31.275 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी बंद मालवाहक में पशु आहार की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर लाया था। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के अनुसार लहरतारा मार्ग स्थित पचपेड़वा के लोहे की पुरानी पानी की टंकी के पास से आरोपी को वाहन समेत पकड़ा गया। तस्कर बिहार के भोजपुर (बक्सर) के नवाडेरा गांव निवासी राज किशोर गोंड है। वाहन चेकिंग में पशु आहार की 10 बोरियां के पीछे गांजा के पैकेट मिले। पूछताछ में एक अन्य तस्कर का नाम सामने आया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पशु आहार की बोरी में छिपाया 15 लाख का 31 किलो गांजा, गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर और दूसरा तस्कर ओडिसा से माल मंगाकर वाराणसी तथा आसपास के ...