वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड का विश्व पर्यटन सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन प्रॉपर्टी विजिट फैम ट्रिप किया गया। इसके अंतर्गत सदस्यों ने स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव मंदिर, गंगा डाल्फिन साइट, चंद्रावती जैन मंदिर का भ्रमण किया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष कपूर, भारत पर्यटन के सहायक निदेशक अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह एवं सचिव सौरभ पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन 22 सितंबर को होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी में किस्सागोई और 23 को विश्व धरोहर सारनाथ का भ्रमण होगा। 24 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस की आधिकारिक थीम 'पर्यटन को नया स्वरूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा और एआई' विषयक संगोष्ठी नदेसर स्थित अर्बन फूड कोर्ट में होगी। 25 को विरासत एवं ज्ञान भ्रमण में बीएचयू के भारत कल...