वाराणसी, नवम्बर 8 -- मिर्जामुराद में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर Varanasi News: कछवांरोड, संवाद। परिषदीय विद्यालयों में स्काउट गाइड को बढ़ावा देने के लिए मिर्जामुराद कंपोजिट और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय शिविर जिला मुख्यायुक्त भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड, बीएसए भूपेंद्र सिंह, जिला सचिव डॉ. उमेश सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड विष्णु विश्वकर्मा, रामेश्वरी वर्मा और जिला स्काउट मास्टर अनिल कुमार तिवारी की देखरेख में चल रहा है। प्रत्येक ब्लॉक के चयनित विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला संगठन आयुक्त विष्णु विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण को प्रभावी और सार्थक बताया। जिला स्काउट मास्टर अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षकों की बहुत अच्छी टीम है। वह छात्...