वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। धवकलगंज चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम भद्रकाली मंदिर के पास वरुणा में किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर की पहचान आदर्श मिश्र के रूप में हुई। वह सुरेरी (जौनपुर) का रहने वाला था। कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह वह परिजनों से नाराज होकर घर से निकला था। सुरेरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसके पिता संजय मिश्र का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई। उन्होंने मामले की छानबीन कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: घर से लापता हुआ आदर्श, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...