Varanasi News: परवेज आलम बने तंजीम बाईसी नए सरदार
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सरैयां के तूबा गार्डन में सरैया तकिया मुहल्ले के सरदार एवं महतो और उनके काबीना की दस्तारबंदी हुई। यह दस्तारबंदी बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के सरदार हाजी हाफिज मोइनुद्दीन के हाथों से हुई। उन्होंने बताया कि मोहल्ला सरैया तकिया के सरदार नसरुद्दीन के इंतकाल के बाद सरदार की पदवी खाली चल रही थी। मुहल्ले लोगों ने सरदार नसरुद्दीन के पुत्र परवेज आलम को सर्वसम्मति से सरदार चुना जिनकी दस्तारबंदी की गई। वहीं नायब सरदार की जिम्मेदारी शमशेर अली व महतो की जिम्मेदारी गुलाम साबिर को दी गई। इस मौके पर मौलाना नवाब, हाजी बाबू, बदरुद्दीन अहमद, पार्षद गुलशन अली, हाजी ओकास अंसारी, हाजी नसीर हाफिजी, सरदार गुलाम मोहम्मद, मुख्तार महतो, बाबूलाल किंग, हाजी गुलाब मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.