वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट और बनारस स्टेशनों से चलने वाली स्लीपर वंदेभारत समेत अन्य सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में मांसाहार परोसने पर रोक लगाने को लेकर पद्म अवॉर्डियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कहा है कि अयोध्या धाम और कटरा से चलने वाली वंदेभारत में मांसाहार पर रोक है तो इस धार्मिक नगरी से चलने वाली ट्रेनों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। ध्रुपद एवं ख्याल गायक तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा है कि आप ने चिर पुरातन काशी की मर्यादा की रक्षा करते हुए उसे नूतन स्वरूप प्रदान करने में जो भूमिका निभाई है उसके लिए मैं कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। हाल ही में काशी से वंदे भारत स्लीपर का परिचालन भी आरंभ ...