वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: रामनगर। डोमरी गांव में शनिवार दिन में 34 वर्षीय कल्लू ने गमछा से पंखा के सहारे फांसी लगा ली। पत्नी जमुना देवी ने रामनगर थाने के सूजाबाद पुलिस चौकी पर सूचना दी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि कल्लू दिन में शराब के नशे में घर पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। वह घर छोड़कर बाहर काम पर चली गई थी। कुछ देर के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि कल्लू गमछा से पंखा सहारे फांसी पर लटका है। उसे एक बेटा और एक बेटी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...