वाराणसी, सितम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। राजाबाजार में मुख्य मार्ग पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया। नदेसर चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि द ताज इंटरप्राइजेज ने वाहन खड़ा कर दुकान लगाई। इससे मिंट हाउस-चौकाघाट और चौकाघाट-कचहरी मार्ग पर यातायात अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दुकान संचालकों से अनुमति पत्र मांगा जिसे वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने तत्काल दुकान हटवाकर उन्हें यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने दुकान संचालकों पर अतिक्रमण का केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बुध बाजार में पार्किंग ठेके के विरोध में ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...