Varanasi News: पं. लच्छू महाराज को जयंती पर अर्पित की संगीतांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। बनारस घराने के विख्यात तबला वादक पंडित लच्छू महाराज की 82वीं जयंती शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित रूप कमल सभागार में मनाई गई। मौजूदा पीढ़ी के कलाकारों ने उन्हें गायन और वादन के माध्यम से संगीतांजलि अर्पित की। पं. लच्छू महाराज के शिष्य डॉ. सुब्रत राय चौधरी ने तीनताल में एकल तबला वादन में उठान, गत, फर्द और विभिन्न बंदिशों से श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। पं. अशोक झा ने राग यमन में छोटा ख्याल 'सुमिरन कर ले' और बनारसी ठुमरी प्रस्तुत की। तबला पर पं. जनेश्वर चौबे ने संगत की। प्रो. संजय वर्मा ने गिटार वीणा पर राग दरबारी कान्हड़ा में मसीतखानी गत और देवी स्तुति प्रस्तुत की। उनके साथ तबला पर पं. किशन रामडोहकर ने संगत की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बीएचयू मंच कला संकाय के तबला विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.