Varanasi News: पं.जालपा मिश्र की याद में हुआ संगीत समारोह
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस घराने के गायनाचार्य पं.जलपा प्रसाद मिश्र की स्मृति में संगीत समारोह शनिवार को हुआ। कबीरचौरा में हुए कार्यक्रम में बनारस के युवा कलाकार सत्यम मिश्र ने राग शुद्ध कल्याण में ख्याल गायन के बाद राग देश में ठुमरी सुनाई। दूसरी प्रस्तुति में छपरा घराना के रामप्रकाश मिश्र ने राग सरस्वती प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर अमन सिंह ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने लखनऊ और जयपुर घराने की खूबियां पेश कीं। कार्यक्रम का संयोजन पं. जालपा मिश्र के भांजे डॉ. मनोज कुमार मिश्र एवं गायक पं. पंकज मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.