वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी)। बिहड़ा गांव में सोमवार को कुश्ती दंगल हुआ। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर यादव ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबला शुरू कराया। वाराणसी के यशवंत गिरी और पंजाब के बीच 65 हजार की कुश्ती हुई। दोनों मल्ल 15 मिनट जूझते रहे। अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। वाराणसी के लक्कड़ मुगंवार और तिवारीपुर (मिर्जापुर) के अनिल के बीच 51 हजार की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। मिर्जापुर के पहलवान टमाटर और भभुआ के काला चीता में पांच हजार का मुकाबला हुआ। टमाटर ने बाजी मारी। इस दौरान महिला पहलवान खुशबू (वाराणसी) और मेघा पहलवान (कछवां बाजार) में मुकाबला हुआ। खुशबू जीत गईं। आयोजक हूबलाल यादव, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, भैयालाल यादव, अमरेश दुबे उर्फ चोखा गुरु, अमरनाथ यादव मास्टर, साहब, रमेश सिंह, सियाराम केशरी, राजू य...