वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिव-गौरी की पावन नगरी में मंगलवार को सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर में काशीवासी 'पार्थिव शिवलिंग अभिषेक' और 'झूलनोत्सव' करेंगे। इसका आयोजन सामूहिक रुद्राभिषेक पीठम, शिव बारात समिति और शिवांजलि संयुक्त रूप से कर रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य अनुष्ठान से पूर्व बाबा विश्वनाथ की प्रतीकात्मक पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह पालकी यात्रा सारनाथ स्थित जैन तीर्थंकर श्रेयांसनाथ (श्रीयांश नाथ) की जन्मस्थली से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यहां सेर बाबा की पालकी मुख्य मार्गों से होते हुए सारंगनाथ महादेव मंदिर तक जाएगी। वहां पहुंचने के बाद मुख्य अनुष्ठान प्रारंभ होगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 5100 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक आयोजन में ...