Varanasi News: पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे
वाराणसी, अक्टूबर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। नागर सेवा समिति की ओर से सोमवार को महानवमी पर गरबा का आयोजन किया गया। सिंधिया घाट स्थित गणेश महल में तीन दिवसीय नवरात्र उत्सव के समापन पर समाज के लोगों ने मां अंबे का पूजन किया और डांडिया खेली। पारंपरिक गीतों से मां अंबे की आराधना हुई। 'पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे' आदि गीतों से परम्परा का निर्वहन किया गया। समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने शिक्षा, संगीत, सीए और डॉक्टर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मदन कृष्ण नागर, प्रधानमंत्री आशुतोष नागर, उपाध्यक्ष जयकांत नागर, रेवा नागर, ममता नागर आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला इकाई ने मनाया डांडिया महोत्सव यह भी पढ़ें- Or...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.