वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। नौकरी ज्वाइन करने आई युवती साइबर ठग के झांसे में आकर 1.47 लाख रुपये गंवा बैठी। उसने कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बनकर उसे फोन कॉल किया। झांसा देकर उससे खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिये। पीड़िता ने कैंट पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बलिया की प्रिया ने बताया कि वह 13 मार्च, 2026 को नदेसर स्थित टेक्नोक्रेट्स एंड सॉल्यूशन कंपनी में अकाउंटेंट पद पर ज्वाइन करने आई थीं। सात अप्रैल की सुबह उन्हें फोन कॉल आया। उसने अपना नाम प्रांजल बताया और खुद को कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताया। झांसा दिया कि नेटवर्क समस्या के कारण वह अपने दूसरे फोन नंबर से बात कर रहा है। यह भी पढ़ें- AI की नकली आवाज ने उड़ा दिए Rs.11 करोड़! कंपनी के कर्मचारी से हुई सबसे बड़ी गलती, मामला जान होश उड़ जाएंगे वह उसके झांसे ...